उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा क्या होती है?

उच्च स्तरीय भाषा

ये कंप्यूटर भाषा मनुष्य द्वारा प्रयोग की जाने वाली आम भाषाओँ में लिखी जाती है। फिर इन भाषाओँ को विभ्भिन कंप्यूटर भाषा अनुवादकों की मदद से मशीन भाषा में बदल कंप्यूटर पर चलाया जाता है।

  • आम तौर पर उच्च स्तरीय कंप्यूटर भाषाओँ के कोड अंग्रेजी में लिखे जाते है, इन भाषाओँ में कोड लिखना और किसी कार्य के लिए कंप्यूटर को निर्देश देना आसान होता है।
  • उच्च स्तरीय भाषाओं के विकास का श्रेय IBM कम्पनी को जाता है, फॉरट्रन (FORTRAN) नामक पहली उच्च स्तरीय भाषा का विकास इसी कम्पनी के प्रयास से हुआ।
  • इसके बाद सैकड़ों उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास हुआ।
  • यह भाषाएँ मनुष्य के बोलचाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं के काफी करीब है।
  • कुछ उच्च स्तरीय भाषाएँ निम्न है -:
    (a) फॉरट्रान (FORTRAN)
    (b) कोबोल (COBOL)
    (c) बेसिक (BASIC)
    (d) अल्गोल (ALGOL)
    (e) पास्कल (PASCAL)
    (f)कोमाल (COMAL)
    (g) लोगो (LOGO)
    (h) प्रोलॉग (PROLOG)
    (i) फोर्थ ( FOURTH) आदि उच्च स्तरीय की भाषाएँ है

कम्प्यूटर की मशीनी कूट भाषा क्या होती है?

कंप्यूटर मशीन भाषा

  • सबसे निचले स्तर पर कंप्यूटर हार्डवेअर द्वारा सीधे समझे जाने वाली भाषा को “मशीन कूट भाषा” कहते है।
  • कंप्यूटर का हार्डवेयर सिर्फ 0 और 1 की भाषा ही समझता है, जिसे हम सिग्नल के चालू या बंद होने से समझ सकते है। इसलिए इस भाषा में बस दो ही अंक होते थे, 0 और 1 ।
  • कम्प्यूटर के आरंभिक दिनों में प्रोग्रामरो द्वारा कम्प्यूटर को आदेश देने के लिए 0 और 1 के विभिन्न क्रमों का ही प्रयोग किया जाता था ।
  • इस भाषा के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की भाषाओँ में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के दौरान कंप्यूटर पर भाषा अनुवादक का प्रयोग करना आवश्यक होता है।
  • यह भाषा मानव के पढ़ने के लिए अनुकूल नहीं होती और  इस भाषा में कंप्यूटर के लिए निर्देश देना व्यावहारिक नहीं है,  इसलिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए असेंबली और उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओँ का प्रयोग किया जाता है।