Free online tools, premium digital templates, and expert guides on AI, business, and productivity
कंप्यूटर में ‘पोर्ट’ क्या होता है?
पोर्ट किसी कंप्यूटर और अन्य कंप्यूटर या परिधीय उपकरणों के बीच एक अंतरफलक के रूप में कार्य करता है|
कंप्यूटर के अन्य हिस्से जैसे मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड और अन्य उपकरण पोर्ट के माध्यम से मुख्य कंप्यूटर से जुड़ते है|
ये पोर्ट सामान्यतः मदरबोर्ड में उपलब्ध होते है|
कंप्यूटर में मुख्य रूप से निम्न पोर्ट उपलब्ध होते है:
सीरियल पोर्ट (serial port) : बाहरी मोडेम और पुराने कंप्यूटर माउस के लिए प्रयुक्त
पैरेलल पोर्ट (parallel port) : स्कैनर और प्रिंटर के लिए प्रयुक्त
PS/2 Port : पुराने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस के लिए प्रयुक्त
यूनिवर्सल सीरियल बस (USB Port) : यह कंप्यूटर को बाहरी उपकरण जैसे हार्ड डिस्क , प्रिंटर, स्कैनर , माउस, कीबोर्ड आदि सभी प्रकार के USB उपकरणों से कनेक्ट कर सकता है|
VGA Port : यह किसी भी कंप्यूटर के मोनिटर को उसके विडियो कार्ड से जोड़ता है|
पावर कनेक्टर (Power connector) पोर्ट : कंप्यूटर की पावर केबल को जोड़ने के लिए प्रयुक्त
फायर वायर (Firewire) पोर्ट : कंप्यूटर को कैमकोर्डर और वीडियो उपकरणों से जोड़ता है, अधिक डाटा को तेज गति से ट्रान्सफर करता है|
मॉडेम (modem) पोर्ट : कंप्यूटर के मॉडेम को टेलेफोन नेटवर्क से जोड़ता है|
ईथरनेट पोर्ट (Ethernet Port) : कंप्यूटर को नेटवर्क केबल से जोड़ता है| यह कंप्यूटर को तेज गति के नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रयुक्त होता है|
गेम पोर्ट (Game port) : यह जोयस्टिक को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|
DVI (डिजिटल विडियो इंटरफ़ेस) पोर्ट : कंप्यूटर के हाई एंड वीडियो ग्राफिक कार्ड को फ्लैट पैनल एलसीडी मॉनिटर से जोड़ता है। यह वीडियो कार्ड निर्माताओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।
सोकेट (Sockets) : ये माइक्रोफोन, स्पीकर और ध्वनि कार्ड को कंप्यूटर से जोड़ने के काम आते है|