बैच प्रोसेसिंग किसे कहते है?

बिना मानवीय हस्तक्षेप के एक कंप्यूटर पर कार्यक्रमों की एक श्रृंखला (‘जॉब’) का निष्पादन, बैच प्रोसेसिंग कहलाता है|

  • इसमें कंप्यूटर पर किये जाने वाले कार्य के निर्देशों को पहले से कंप्यूटर बैच प्रोग्राम में सहेज कर रखा जाता है|
  • कंप्यूटर बैच प्रोग्राम को एक नियत समय पर कार्य प्रारंभ करने के लिए अन्य कंप्यूटर प्रोग्राम कार्य अनुसूचक के माध्यम से निर्देशित किया जाता है|
  • बैच प्रोग्राम को कार्य के लिए ज़रुरी इनपुट फाइल के रूप में दिए जाते है, इनपुट पहले से इन फाइलों में सहेज कर रखे जाते है|
  • इसे “खेप प्रक्रमण” भी कहते है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ

कंप्यूटर में क्लॉक स्पीड किसे कहते है?

जिस आवृत्ति से किसी कंप्यूटर का प्रोसेसर कंप्यूटर को दिए निर्देशों को निष्पादित करता है, उसे कंप्यूटर की “क्लॉक स्पीड” कहते है|

 

  • हर कंप्यूटर में एक आतंरिक घड़ी होती है, जो कंप्यूटर द्वारा निष्पादित किये जा रहे निर्देशों की दर को नियंत्रित करती है और विभिन्न कंप्यूटर घटकों को सिंक्रनाइज़ करती है|
  • इसे कंप्यूटर प्रोसेसर की स्पीड का सूचक माना जाता है|
  • इसे “क्लॉक साइकिल प्रति सेकंड” या उसके समकक्ष इकाई में मापा जाता है, जिसकी SI यूनिट  हेर्ट्स (Hz) होती है|