एन टी ऍफ़ एस (NTFS) का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर :  न्यू टेक्नोलॉजी फाइल सिस्टम (New Technology File System)

  • NTFS माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित फाइल प्रणाली है|
  • NTFS V3.0 अपने पूर्ववर्तियों के अपेक्षाकृत कई नई सुविधाओं से लैस है:स्पार्स फ़ाइल सुविधा, डिस्क कोटा का उपयोग, रीपार्स पॉइंट, वितरित लिंक ट्रैकिंग और फ़ाइल स्तर एन्क्रिप्शन जिसे एनक्रिप्टिंग फ़ाइल सिस्टम (EFS) के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस बारे में अधिक जानकारी के लिए – यहाँ जाएँ

साफ्टवेयर किसे कहते है, कैसे कार्य करता है?

कंप्यूटर से किसी भी कार्य को करवाने के लिए कंप्यूटर की भाषा लिखे निर्देशों के प्रोग्राम को सॉफ्टवेयर कहते है|

सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य दिये गए डाटा को प्रोसेस कर उससे काम की जानकारियाँ उपलब्ध करवाना है।

सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते है – सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर|

उदाहरण : आप जिस मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र से इंटरनेट का प्रयोग कर रहे है, वह भी एक सॉफ्टवेयर ही है|

कैसे कार्य करता है सॉफ्टवेयर?

  • कंप्यूटर में उपलब्ध माइक्रो-प्रोसेसर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में दिए निर्देशों को प्रोसेस कर चुने हुए कार्य को संपन्न करता है| कंप्यूटर उपयोगकर्ता सॉफ्टवेयर में उपलब्ध विकल्पों का चुनाव कर कंप्यूटर के माध्यम से अपना कार्य करते है|