ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रकार क्या है जो कि पढ़ता और वास्तविक समय के संदर्भ में प्रतिक्रिया करता है ?

१ बैच प्रणाली (Batch system)

२ क्विक रेस्पोंस प्रणाली (Quick Response System)

३ रियल टाइम प्रणाली ( real time system)

४ टाइम शेयरिंग प्रणाली (time sharing system)

 

ans…(३ ) रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम

रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग ऑनलाइन टिकेट बुकिंग, बैंकिंग, सेटे लाइट में होता है

पी. सी.(PC) का पूरा नाम क्या है?

आपने कंप्यूटर के बारे में बात करते समय आम तौर पर PC (पी.सी.) शब्द सुना होगा, इसका पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर)

पी. सी. (पर्सनल कंप्यूटर)

  • एक पर्सनल कंप्यूटर ( पीसी) एक सामान्य प्रयोजन कंप्यूटर जिसका आकार , क्षमता है , और मूल बिक्री मूल्य किसी आम व्यक्ति के प्रयोग के लिए उपयोगी बनाता है, इन्हें मिनी-कंप्यूटर की श्रेणी में भी रखा जाता है|
  • इसे हिंदी में “व्यक्तिगत संगणक” भी कहते है, लेकिन आम प्रयोग की भाषा में इसे PC ही कहा जाता है|
  • इन कंप्यूटर का प्रयोग आम व्यक्ति वर्ड प्रोसेसिंग, एक्सेल, वेब ब्राउज़िंग, मल्टी-मीडिया देखने सुनने, गेम खेलने जैसे कई व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया जाता है|
  • आधुनिक पर्सनल कंप्यूटर अक्सर इंटरनेट से जुड़ा होता है| जिससे वर्ल्ड वाइड वेब के लिए उपयोग और अन्य संसाधनों की एक विस्तृत श्रृंखला के प्रयोग किया जा सकता है|
  • एक पर्सनल कंप्यूटर में डिस्प्ले के लिए मॉनिटर, सी. पी. यु. (CPU), रेम मेमोरी , हार्ड डिस्क मेमोरी  कीबोर्ड, माउस होता है|
  • ये कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम या लिनक्स जैसे अन्य OS के माध्यम से कार्य करते है|
  • पर्सनल कंप्यूटर पर हिंदी में अधिक जानकारी आप निम्न विकिपीडिया पेज पर जाकर प्राप्त कर सकते है:

https://hi.wikipedia.org/s/n4d