सामान्य उद्देश्य और विशेष उद्देश्य सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है?

कंप्यूटर प्रयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किये जाने वाले एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते है

  1. सामान्य उद्देश्य (general purpose software)
  2. विशेष उद्देश्य (special purpose software)

उन सॉफ्टवेयर को “सामान्य उद्देश्य सॉफ्टवेयर” या बेसिक एप्लीकेशन कहा जाता है जिनका उपयोग कंप्यूटर प्रयोग करने वाले सभी प्रकार के लोगों द्वारा किया जाता है, जैसे नोटपैड, वर्ड डॉक्यूमेंट, मीडिया प्लेयर, इंटरनेट ब्राउज़र इत्यादि

विशेष उद्देश्य सॉफ्टवेयर” या एडवांस एप्लीकेशन उन सॉफ्टवेयर को कहा जाता है, जिनका उपयोग कुछ विशेष प्रकार के कार्यों को संपन्न करने के लिए विशिष्ट कौशल वाले लोगों द्वारा ही किया जाता है, जैसे वेब डेवलपमेंट सॉफ्टवेयर, ग्राफ़िक्स डिजाइन सॉफ्टवेयर इत्यादि

डिवाइस ड्राईवर का कंप्यूटर में क्या कार्य है?

कंप्यूटर अलग अलग हार्डवेयर भागों से मिल कर बनता है, जिसमें मेमोरी, इनपुट साधन, आउटपुट साधन शामिल होते है|

सभी प्रकार के इनपुट और आउटपुट साधनों को कंप्यूटर के मुख्य सिस्टम से जोड़ने और उनके बीच के संचार को संचालित करने का कार्य “डिवाइस ड्राईवर’ करते है|

डिवाइस ड्राईवर सिस्टम सॉफ्टवेयर की श्रेणी में आते है, ये कंप्यूटर से जुड़ने वाले सभी प्रकार के डिवाइस के लिए आवश्यक होते है|

उदाहरण : आपके कंप्यूटर से जुड़े ऑडियो सिस्टम के सुचारू रूप से काम करने के लिए कंप्यूटर पर उसका डिवाइस ड्राईवर इनस्टॉल होना आवश्यक है|