कंप्यूटर चलाने के नियमों और निर्देशों को क्या कहते है?

procedure

कंप्यूटर पर सॉफ्टवेर, हार्डवेयर या डेटा के प्रयोग के दौरान पालन किये जाने वाले नियम और दिशानिर्देशों को प्रोसीजर (Procedure) कहते है|

किसी भी इनफार्मेशन सिस्टम के पांच खण्डों में से एक खंड ‘प्रोसीजर’ है|

सामान्य तौर पर किसी भी कंप्यूटर सॉफ्टवेर, हार्डवेयर या सिस्टम को चलाने के लिए जरुरी प्रोसीजर, उसके साथ आने वाली मैनुअल में लिपिबद्ध होते है, और उपयोगकर्ता को उस मैन्युअल में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होता है|

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर में क्या कार्य करता है?

किसी भी कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य यंत्र में ऑपरेटिंग सिस्टम उस कंप्यूटर में चलने वाले एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्रोसेसर के बीच संयोजक का कार्य करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम को सिस्टम सॉफ्टवेयर की श्रेणी में रखा जाता है।

उदाहरण:
1.माइक्रोसॉफ्ट विंडो, लिनक्स, यूनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम है।
2. एंड्रॉइड, आई ओएस, विंडो, ब्लैकबेरी इत्यादि मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है।