इनफार्मेशन सिस्टम (IS) किसे कहते है?

व्यवस्थित रूप से सूचनाओं के संग्रहण, व्यवस्थापन, भण्डारण और आदान-प्रदान के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और नेटवर्क उपकरणों से बने तंत्र को इनफार्मेशन सिस्टम या सुचना प्रणाली कहते है।

विश्व भर में लोग, कंपनियाँ व संस्थाएं अपने लिए उपयोगी डेटा और जानकारियों को एकत्र करने, सँभालने और उसका उपयोग करने के लिए इनफार्मेशन सिस्टम का प्रयोग करती है।

उदाहरण: भारत में रेल टिकट बुकिंग की व्यवस्था को सँभालने के लिए उपलब्ध irctc.co.in वेब सेवा

कंप्यूटर क्या है, यह कैसे कार्य करता है?

कंप्यूटर सामान्य उपयोग का वह यन्त्र है जो पहले से दिए गए निर्देशों के अनुसार अंकगणित व तार्किक कार्य स्वचालित और तीव्र गति से संपन्न करता है।

कंप्यूटर को दिए गए निर्देशों को कंप्यूटर प्रोग्राम कहा जाता है।

कंप्यूटर के भौतिक स्वरुप और भौतिक हिस्सों को कंप्यूटर हार्डवेयर कहा जाता है, जैसे मॉनिटर, कीबोर्ड इत्यादि।

कंप्यूटर पर चलने वाले प्रोग्रामों को सॉफ्टवेयर कहा जाता है। कंप्यूटर उपयोगकर्ता व् अन्य स्थानों से दिए गए इनपुट को प्रोसेसर के माध्यम से प्रसंस्करण कर आउटपुट प्रदान करता है।

उदाहरण: यदि आप कोई जानकारी सहेज कर रखना चाहते है, तो आप कंप्यूटर को उस पर उपलब्ध ‘नोटपैड’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से कुछ भी लिखकर सहेजने का निर्देश दे सकते है। कंप्यूटर वह जानकारी फ़ाइल के रूप में सहेज लेगा जिसे आप भविष्य में उस फ़ाइल को नोटपैड पर खोल पुनः प्राप्त कर सकते है।

कंप्यूटर के क्या क्या फायदे है?