सीरियल डेटा स्थानांतरण

Serial Data Transfer ( सीरियल डेटा स्थानांतरण)

  • इस विधि में एकल लाइन पर एक-एक बिट डेटा सीरियल में स्थानांतरित किया जाता है।
  • अतः डेटा स्थानांतरण गति निम्न होती है। यह विधि अधिक दूरी के संचार के लिए उपयुक्त है।
  • एक सीरियल पोर्ट (पोर्ट का अर्थ मदरबोर्ड के बाहर अवस्थित लाजिक परिपथ), एक लाइन/तार पर एक-एक बिट डेटा प्रेषित एवं रिसीव करता है।
  • यह एक ड्युप्लैक्स (duplex)  युक्ति है। RS-232 सामान्य प्रकार का सीरियल पोर्ट है

पैरलल डेटा स्थानांतरण

पैरलल डेटा स्थानांतरण (Parallel Data Transfer)

  • इस विधि में डेटा स्थानांतरण, पैरलल लाइनों (प्रायः 9 लाईनों)  पर किया जाता है। तथा
  • 8 बिटस स्थानांतरित की जाती है।
  • डेटा स्थानांतरण सी दर उच्च रहती है।
  • यह विधि कम्प्यूटर तथा उसकी निकटवर्ती युग (जैसे प्रिन्टर आदि) के बीच डेटा स्थानांतरण के लिए उपयुक्त है।
  • पैरलल पोर्ट, 8 लाइन / तार पर एक साथ 8 बिट डेटा ट्रांसमिट तथा रिसीव करता है।
  • इससे डेटा शीघ्र ही स्थानांतरण हो जाता है। इसका उपयोग कम्प्यूटर अथवा प्रिन्टर आदि को संयोजित करने के लिए किया जाता है।
  • सामान्यतः सभी IBM कम्प्यूटर में दो सीरियल पोर्ट एवं एक पैरलल
  • पोर्ट  RS-232, RS-485 प्रयोग किये जाते हैं