Skip to content

- पोर्ट किसी कंप्यूटर और अन्य कंप्यूटर या परिधीय उपकरणों के बीच एक अंतरफलक के रूप में कार्य करता है|
- कंप्यूटर के अन्य हिस्से जैसे मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड और अन्य उपकरण पोर्ट के माध्यम से मुख्य कंप्यूटर से जुड़ते है|
- ये पोर्ट सामान्यतः मदरबोर्ड में उपलब्ध होते है|
- कंप्यूटर में मुख्य रूप से निम्न पोर्ट उपलब्ध होते है:
- सीरियल पोर्ट (serial port) : बाहरी मोडेम और पुराने कंप्यूटर माउस के लिए प्रयुक्त
- पैरेलल पोर्ट (parallel port) : स्कैनर और प्रिंटर के लिए प्रयुक्त
- PS/2 Port : पुराने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस के लिए प्रयुक्त
- यूनिवर्सल सीरियल बस (USB Port) : यह कंप्यूटर को बाहरी उपकरण जैसे हार्ड डिस्क , प्रिंटर, स्कैनर , माउस, कीबोर्ड आदि सभी प्रकार के USB उपकरणों से कनेक्ट कर सकता है|
- VGA Port : यह किसी भी कंप्यूटर के मोनिटर को उसके विडियो कार्ड से जोड़ता है|
- पावर कनेक्टर (Power connector) पोर्ट : कंप्यूटर की पावर केबल को जोड़ने के लिए प्रयुक्त
- फायर वायर (Firewire) पोर्ट : कंप्यूटर को कैमकोर्डर और वीडियो उपकरणों से जोड़ता है, अधिक डाटा को तेज गति से ट्रान्सफर करता है|
- मॉडेम (modem) पोर्ट : कंप्यूटर के मॉडेम को टेलेफोन नेटवर्क से जोड़ता है|
- ईथरनेट पोर्ट (Ethernet Port) : कंप्यूटर को नेटवर्क केबल से जोड़ता है| यह कंप्यूटर को तेज गति के नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रयुक्त होता है|
- गेम पोर्ट (Game port) : यह जोयस्टिक को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|
- DVI (डिजिटल विडियो इंटरफ़ेस) पोर्ट : कंप्यूटर के हाई एंड वीडियो ग्राफिक कार्ड को फ्लैट पैनल एलसीडी मॉनिटर से जोड़ता है। यह वीडियो कार्ड निर्माताओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।
- सोकेट (Sockets) : ये माइक्रोफोन, स्पीकर और ध्वनि कार्ड को कंप्यूटर से जोड़ने के काम आते है|

- मदरबोर्ड कंप्यूटर के अन्य हिस्सों को जोड़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म का कार्य करता है|
- मदरबोर्ड के माध्यम से ही सीपीयू, मेमोरी, हार्ड डिस्क, ग्राफ़िक्स कार्ड, विडियो कार्ड, ऑडियो कार्ड, विस्तार कार्ड कंप्यूटर से जुड़ते है
- इसे एक कंप्यूटर की रीढ़ के रूप में माना जा सकता है|
- इस कंप्यूटर केस के डब्बे के अन्दर फिट किया जाता है और बाहरी हिस्से केबल तारों और दिए गए पोर्ट के माध्यम से इससे जुड़ते है|
- बाजार में मदरबोर्ड के लिए निम्न ब्रांड प्रचलित है:
- इंटेल
- असुस
- ऐओपन
- ऐबिट
- बायोस्टार
- गीगाबाइट
- MSI
- मदर बोर्ड में निम्न प्रकार के पोर्ट उपलब्ध होते है:
- मॉनिटर के लिए
- प्रिंटर के लिए
- माउस के लिए
- कीबोर्ड के लिए
- स्पीकर के लिए
- नेटवर्क केबल
- यु एस बी पोर्ट
- इत्यादि