नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है, कौनसा है ?

वह प्रिंटर जिसमें छपाई के लिए स्याही वाला रिबन पन्नों के ऊपर चोट नहीं करता, नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है| इन प्रिंटर में छपाई के लिए स्प्रे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है|

नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर के उदाहरण:

  1. इंक-जेट प्रिंटर
  2. लेज़र प्रिंटर

इम्पैक्ट-प्रिंटर के उदाहरण:

  1. डॉट-मैट्रिक्स
  2. डेज़ी-व्हील
  3. ड्रम

ऐसा तंत्र जो बाहरी हमले से निजी नेटवर्क की रक्षा करता है ?

उत्तर : फायरवाल ( Firewall)

  • कंप्यूटर में फ़ायरवॉल (firewall) नेटवर्क सिक्यूरिटी सिस्टम के रूप में कार्य करता है|
  • इसका कार्य है कंप्यूटर को बाहरी असुरक्षित नेटवर्क से आने वाले हमलों से बचाना और सिर्फ भरोसेमंद ट्रैफिक को ही कंप्यूटर पर आने के अनुमति देना|
  • फायरवॉल पर अधिक जानकारी – यहाँ जाएँ