पी. सी.(PC) का पूरा नाम क्या है?

आपने कंप्यूटर के बारे में बात करते समय आम तौर पर PC (पी.सी.) शब्द सुना होगा, इसका पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : Personal Computer (पर्सनल कंप्यूटर)

पी. सी. (पर्सनल कंप्यूटर)

  • एक पर्सनल कंप्यूटर ( पीसी) एक सामान्य प्रयोजन कंप्यूटर जिसका आकार , क्षमता है , और मूल बिक्री मूल्य किसी आम व्यक्ति के प्रयोग के लिए उपयोगी बनाता है, इन्हें मिनी-कंप्यूटर की श्रेणी में भी रखा जाता है|
  • इसे हिंदी में “व्यक्तिगत संगणक” भी कहते है, लेकिन आम प्रयोग की भाषा में इसे PC ही कहा जाता है|
  • इन कंप्यूटर का प्रयोग आम व्यक्ति वर्ड प्रोसेसिंग, एक्सेल, वेब ब्राउज़िंग, मल्टी-मीडिया देखने सुनने, गेम खेलने जैसे कई व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया जाता है|
  • आधुनिक पर्सनल कंप्यूटर अक्सर इंटरनेट से जुड़ा होता है| जिससे वर्ल्ड वाइड वेब के लिए उपयोग और अन्य संसाधनों की एक विस्तृत श्रृंखला के प्रयोग किया जा सकता है|
  • एक पर्सनल कंप्यूटर में डिस्प्ले के लिए मॉनिटर, सी. पी. यु. (CPU), रेम मेमोरी , हार्ड डिस्क मेमोरी  कीबोर्ड, माउस होता है|
  • ये कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम या लिनक्स जैसे अन्य OS के माध्यम से कार्य करते है|
  • पर्सनल कंप्यूटर पर हिंदी में अधिक जानकारी आप निम्न विकिपीडिया पेज पर जाकर प्राप्त कर सकते है:

https://hi.wikipedia.org/s/n4d

भारत के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है ?

भारत ने 1980 के दशक में अपना खुद का ‘सुपर कंप्यूटर’ कार्यक्रम शुरू किया, क्यों की विश्व की शक्तियों ने भारत को सुपर कंप्यूटर देने से मना कर दिया था|

भारत के पहले सुपर कंप्यूटर को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : PARAM 8000 (परम 8000)

भारत के पहले सुपर कंप्यूटर परम

  • परम 8000 को भारत का पहला सुपर कंप्यूटर माना जाता है|
  • इसमें 64 CPU थे|
  • इसका 1991 में अनावरण किया गया था|
  • यह स्वदेश में सी-डैक द्वारा 1990 में बनाया गया था|
  • परम 8000 में Inmos T800 Transputers का इस्तेमाल किया गया था| Transputers उस समय एक काफी नए और अभिनव माइक्रोप्रोसेसर आर्किटेक्चर था,  जो समानांतर प्रसंस्करण के लिए डिज़ाइन किया गया था|
  • यह एक reconfigurable एक दूसरे का संबंध नेटवर्क के साथ एक वितरित स्मृति MIMD आर्किटेक्चर था|