कंप्यूटर मेमोरी में डाटा कैसे स्टोर किया जाता है?

क्या आप जानते है कि हमारे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, फ़ोन के मेमोरी कार्ड इत्यादि में डाटा कैसे स्टोर किया जाता है?

उत्तर : Binary (बाइनरी ) रूप में

  • कंप्यूटर, फ़ोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों के मेमोरी कार्ड में डाटा इलेक्ट्रॉनिक और मैग्नेटिक रूप से स्टोर किया जाता है|
  • कंप्यूटर में डाटा को बेसिक रूप से ‘बाइनरी‘ में स्टोर किया जाता है|
  • चूँकि इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिर्फ ओन और ऑफ दो अवस्थाओं को ही सहज रूप से समझते है, इसलिए इस व्यवस्था को बाइनरी कहते है|
  • सभी इलेक्ट्रॉनिक डेटा अंततः 1 और 0 में परिवर्तित होकर सहेजे जाते है, इन अंतहीन लाइनों बाइनरी कोड कहा जाता है|

एक से अधिक प्रोसेसर वाला कंप्यूटर क्या कहलाता है?

उत्तर : मल्टी-प्रोसेसर

  • एक ही कंप्यूटर प्रणाली के भीतर दो या अधिक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट ( सीपीयू ) का इस्तेमाल मल्टी-प्रोसेसिंग कहलाता है और ऐसे कंप्यूटर को मल्टी-प्रोसेसर कहते है|
  • बहु ऑपरेटिंग सिस्टम एक ही कंप्यूटर प्रणाली के भीतर दो या अधिक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू ) के उपयोग को संदर्भित करता है|
  • ये कई CPUs एक करीबी संचार कंप्यूटर बस , स्मृति और अन्य परिधीय उपकरणों को बाँट कर प्रयोग करते है|