स्कैनर (Scanner) क्या होता है?

स्कैनर (Scanner) क्या होता है?

  • यह इनपुट का एक ऐसा साधन है, जो किसी कागज या ऐसी ही किसी समतल सतह पर बनी या छपी सूचनाओं या चित्र को अंकिय डाटा में बदल कर कम्प्यूटर में भेज सकता है।
  • कम्प्यूटर में उस डाटा पर विभिन्न प्रकार की क्रियाएं की जा सकती है।
  • आज कल चार प्रकार के स्कैनर उपलब्ध है
    (A) हाथ से पकडने वाला ( Hand held)
    (B)  समतलीय (Flatbed)
    (C) त्रि-आयामी (3-Dimensional)
    (D) फिल्म स्कैनर (Film scanner)
  • किसी भी स्कैनर की क्षमता बिन्दु प्रति इंच में मापी जाती है।

न्यूजग्रुप (Newsgroup) क्या होते हैं ?

न्यूजग्रुप (Newsgroup)

  • कोई न्यूजग्रुप बहुत से संदेशों का एक समूह या संग्रह होता है,
  • जो किसी विशेष कम्प्यूटर पर रखा जाता है।
  • ऐसे कम्प्यूटर को न्यूज सर्वर (News Server) कहा जाता है।
  • ये कम्प्यूटर कुछ कम्पनियों या इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा नियंत्रित किये जाते हैं।
  • ऐसे कम्प्यूटर पर हजारों न्यूजग्रुप होते हैं, जो विषयों के अनुसार बने होते हैं।
  • आप अपनी रुचि के विषय के न्यूजग्रुप को ढूंढ सकते हैं।
  • आप किसी भी न्यूजग्रुप में डाले गए संदेशों को पढ सकते हैं और उसमें अपना संदेश भी डाल सकते हैं।

Continue reading न्यूजग्रुप (Newsgroup) क्या होते हैं ?