बातचीत (chatting) क्या होती है ?

बातचीत (chatting)

  • इंटरनेट से जुड़े किसी कम्प्युटर पर कार्य कर रहे व्यक्ति द्वारा ऐसे ही किसी दूसरे कम्प्युटर पर कार्य कर रहे व्यक्ति के साथ बातचीत की जा सकती है।
  • इस सुविधा को ही चैटिंग कहा जाता है।
  • इसमें दोनों व्यक्ति एक ही समय एक ही वेब साइट पर लाग इन करते हैं
  • और अपने सन्देश अपने अपने कम्प्युटर पर टाईप करते हैं, जो दूसरे कम्प्युटर पर भी दिखाई पड़ता है।
  • इसी का सुधरा हुआ रूप वायस मेल (voice mail) होता है, जिसमें माइक तथा स्पीकर द्वारा दूर दूर बैठे
  • दो व्यक्ति इस प्रकार बात कर लेते हैं, जैसे टेलिफोन पर कर रहे हो।

E-Commerce ( ई-कामर्स) क्या होती है ?

E-Commerce ( ई-कामर्स)

  • दूर-दूर स्थित व्यक्तियों या कम्पनियों द्वारा इंटरनेट के माध्यम से आपस में सम्पर्क करके वस्तुओं और सेवाओं की खरीद बिक्री तथा लेन देन करना ई-कामर्स कहलाता है।
  • यह इंटरनेट का एक नवीन उपयोग है, लेकिन अनुमान लगाया गया है कि
  • भविष्य में इंटरनेट पर अन्य क्रियाओं से ज्यादा ई-कामर्स ही किया जायेगा।