MICR का पूरा नाम क्या है?

उतर : Magnetic Ink Character Recognition (मैग्नेटिक इंक करैक्टर रिकग्निशन)

https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/9/9e/CanadianChequeSamplePAR.png

  • बैंकों व् अन्य संस्थाओं में चेकों और अन्य दस्तावेजों के बेहतर प्रसंस्करण के लिए ऐसे यन्त्र का उपयोग होता है जो चेक पर चुम्बकीय स्याही से छपे नंबर पढ़ कर चेक और अन्य दस्तावेज को प्रोसेस करता है।
  • यह अक्षर – पहचान तकनीक पर आधारित है|
  • मैग्नेटिक इंक वाले चेक और दस्तावेजों को पढ़ने के लिए MICR रीडर मशीन का प्रयोग किया जाता है।

कंप्यूटर में क्लॉक स्पीड किसे कहते है?

जिस आवृत्ति से किसी कंप्यूटर का प्रोसेसर कंप्यूटर को दिए निर्देशों को निष्पादित करता है, उसे कंप्यूटर की “क्लॉक स्पीड” कहते है|

 

  • हर कंप्यूटर में एक आतंरिक घड़ी होती है, जो कंप्यूटर द्वारा निष्पादित किये जा रहे निर्देशों की दर को नियंत्रित करती है और विभिन्न कंप्यूटर घटकों को सिंक्रनाइज़ करती है|
  • इसे कंप्यूटर प्रोसेसर की स्पीड का सूचक माना जाता है|
  • इसे “क्लॉक साइकिल प्रति सेकंड” या उसके समकक्ष इकाई में मापा जाता है, जिसकी SI यूनिट  हेर्ट्स (Hz) होती है|