इंटरनेट क्या है?

इंटरनेट विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क है| 

इंटरनेट के माध्यम से दुनिया भर के लोग और संस्थान सूचनाओं और वेब सेवाओं का आदान प्रदान करते है|

अभी आप इस वेबसाइट पर जिस लेख को पढ़ रहे है,

  • यह इंटरनेट से जुड़े किसी कंप्यूटर पर सहेजा गया है, और वह कंप्यूटर इंटरनेट से जुड़ा हुआ है|
  • आपका कंप्यूटर/मोबाइल इत्यादि भी इंटरनेट से जुड़ा हुआ है|
  • आपको इस लेख का वेब पता मिल गया और आपके उस लिंक को ब्राउज़र से खोला
  • इस प्रकार इस वेबसाइट के कंप्यूटर और आपके कंप्यूटर के बीच डेटा का आदान प्रदान हुआ और आप इंटरनेट पर उपलब्ध अपने काम की जानकारी तक पहुँच पाए|

इंटरनेट के माध्यम से आप:

  1. दुनिया भर में इंटरनेट पर उपलब्ध ज्ञान और जानकारियों तक पहुँच सकते है|
  2. इंटरनेट से जुड़े अन्य लोगों के साथ ईमेल, चैट, इत्यादि से संवाद कर सकते है|
  3. इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न वेब सेवाओं का प्रयोग कर अपने ज़रुरी कार्य संपन्न कर सकते है|
  4. अपना ज्ञान और कौशल ब्लॉग/वेबसाइट से अन्य लोगों तक पहुंचा सकते है|
  5. इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते है|
  6. संगीत, फिल्म, वीडियो इत्यादि से मनोरंजन कर सकते है|
  7. व्यापार सेवाओं को प्रदान या ग्रहण कर सकते है|
  8. इत्यादि

वैसे इंटरनेट तो कंप्यूटर और लोगों को आपस में जोड़ने का ज़रिया है, इसका कोई किस प्रकार प्रयोग करता है यह तो मनुष्य की कल्पना मात्र पर ही निर्भर करता है|

कंप्यूटर सकल रूप में कौनसे पांच कार्य करता है?

image

कोई भी कंप्यूटर मूलतः निम्न पांच कार्य करते है::

1. डेटा को इनपुट के रूप में ग्रहण करना
2. डेटा और कंप्यूटर प्रोग्राम के निर्देशों को मेमोरी में सहेज कर रखना
3. डेटा को प्रोसेस कर उससे उपयोगी सूचनाएं हासिल करना
4. आउटपुट प्रदान करना
5. इस पुरी प्रक्रिया का नियंत्रण और संचालन