रोम मेमोरी के प्रकार

Amiga_1200_Kickstart_3.0_ROMs

रोम (ROM) मेमोरी के कुछ प्रकार निम्न है:

  1. MROM : Masked ROM ( मास्क्ड रोम )
    • डाटा पहले से प्रोग्राम किया रहता है|
    • इनकी कीमत बहुत कम होती है|
  2. PROM : ProgrammableROM (प्रोग्रामेबल रोम)
    • इसे एक उपयोगकर्ता द्वारा केवल एक बार संशोधित किया जा सकता|
    • उपयोगकर्ता एक खाली PROM खरीदता है और एक PROM प्रोग्राम का उपयोग कर वांछित सामग्री इस पर लिख सकता है |
    • PROM के अंतर छोटे फ्यूज होते है, जिन्हें प्रोग्रामिंग के दौरान जला कर खोल दिया जाता है|
    • इस पर केवल एक बार ही लिखा जाता है और उसे फिर मिटाया नहीं जा सकता|
  3. EPROM(Erasable and Programmable ROM)
    • इसे यदि 40 मिनट तक पराबैंगनी प्रकाश के अन्दर रखा जाए, तो इस पर लिखे हुए डाटा को मिटाया जा सकता है|
    • इस पर नया डाटा फिर से लिखा या प्रोग्राम किया जा सकता है|
  4. EEPROM(Electrically Erasable and Programmable Read Only Memory)
    • इस मेमोरी को लगभग 10,000 तक बार बार नया डाटा लिखने के लिए प्रयोग किया जा सकता है|
    • इसमें नया डाटा प्रोग्राम करने या मिटने में बहुत की कम समय लगता है (4  से 10 मिलिसेकंड)

रोम मेमोरी क्या होती है?

ROMchip

कंप्यूटर में रोम मेमोरी किसे कहते है?

ROM – Read Only Memory (रीड ओनली मेमरी)

  • रीड ओनली मेमोरी का अर्थ है – वह मेमोरी, जिस पर लिखा नहीं जा सकता उसे सिर्फ पढ़ा जा सकता है|
  • इस प्रकार की स्मृति स्थिर होती है, यानि विद्युत् आपूर्ति न रहने पर भी इस पर लिखा डाटा बना रहता है|
  • इस प्रकार की मेमोरी पर निर्माण के दौरान ही डाटा सहेज लिया जाता है, जो उस पर स्थाई रूप से संगृहीत रहता है|
  • किसी कंप्यूटर को चालू करने के लिए आवश्यक निर्देश रोम मेमोरी में संगृहीत रखे जाते है, इस आपरेशन के बूटस्ट्रैप के रूप में जाना जाता है|
  • इस प्रकार की मेमोरी को कंप्यूटर के अलावा कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों में भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन इत्यादि

रोम मेमोरी के प्रकार?

रोम मेमोरी के फायदे?