ईमेल और अन्य माध्यमों से मिले अनचाहे संदेशों को क्या कहते है?

उत्तर : स्पैम (Spam)स्पैम किसे कहते है ?

  • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सन्देश प्रणाली जैसे ईमेल, चैट, वेब चर्चा समूह, या अन्य प्रकार से किसी को अनचाहे सन्देश को ‘स्पैम‘  कहते है, और इनको भेजना “स्पैमिंग” कहलाता है|
  • इन स्पैम संदेशों को थोक में भेजा जाता है, ये बिना मांगे या बुलाये आ जाते है, जिसमे प्राय विज्ञापन भरे होते है|
  • वर्ष 2011 में स्पैम संदेशों के लिए अनुमानित आंकड़ा करीब सात खरब है|

बी. आई. ओ. एस. (BIOS) का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर : Basic Input/Output System (बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम)

  • इसे System BIOS, ROM BIOS or PC BIOS के नाम से भी जाना जाता है|
  • इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल  कंप्यूटर बूट करने की प्रक्रिया के दौरान हार्डवेयर प्रारंभ करने के लिए किया जाता है|
  • यह सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को चालू करते समय रन होता है|
  • और यह ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य सॉफ्टवेयर के लिए रनटाइम सेवाएं प्रदान करता हैं|
  • इस पर अधिक जानकारी के लिए > यहाँ जाएँ