कंप्यूटर में RAM (रेम) का पूरा नाम क्या है?

RAM – रैंडम एक्सेस मेमोरी ( Random Access Memory)

  • यह कंप्यूटर में किसी भी कंप्यूटर प्रोग्राम के कार्य करने के दौरान डाटा भण्डारण के काम आती है|
  • यह कंप्यूटर के अन्य स्टोरेज जैसे हार्ड डिस्क, सी.डी. इत्यादि से तीव्र गति से डाटा का आदान-प्रदान करती है|
  • यह कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य कंप्यूटिंग यंत्रों में लगाई जाती है|

अधिक जानकारी के लिए – यहाँ जाएँ

कंप्यूटर ब्राउज़र में टेक्स्ट का आकार बढ़ाने के लिए कौनसी की दबाते है?

आप कंप्यूटर ब्राउज़र पर इंटरनेट का प्रयोग कर रहे है, आपको लगता है की वेबसाइट पर लिखे हुए टेक्स्ट का आकार बहुत छोटा है और आप इसे बढ़ाना चाहते है,

ऐसा करने के लिए कौन सी की दबानी होगी ?

उत्तर : कण्ट्रोल और + की ( Ctrl और + )

  • अपने कंप्यूटर कीबोर्ड पर कण्ट्रोल और + (प्लस) की को एक साथ दबा कर आप ब्राउज़र पर लिखे हुए टेक्स्ट का आकार बढ़ा सकते है|
  • इसी प्रकार कण्ट्रोल और – (माइनस) की को एक साथ दबा कर आप ब्राउज़र पर लिखे हुए टेक्स्ट का आकार घटा सकते है|