कंप्यूटर के चार प्रकार कौन कौन से है?

कंप्यूटर मुख्यतः चार प्रकार के होते है?

  1. सुपर कंप्यूटर (Super Computer)
  2. मेनफ़्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)
  3. मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)
  4. माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer )

सुपर कंप्यूटर – सबसे शक्तिशाली, सिर्फ बड़े और सरकारी संस्थानों में की प्रयोग होते है| 

मेनफ़्रेम कंप्यूटर  सुपर कंप्यूटर जितने शक्तिशाली तो नहीं परन्तु बड़े व्यापारिक संस्थानों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले इन कंप्यूटर की प्रोसेसिंग क्षमता काफी अधिक होती है| इन्हें बड़े वातानुकूलित कमरों में रखा जाता है और बड़े बड़े इनफार्मेशन सिस्टम द्वारा प्रोसेसिंग के लिए प्रयोग किया जाता है|

मिनी कंप्यूटर – सामान्य व्यक्तिगत कंप्यूटर से क्षमता और आकार में बड़े इन कंप्यूटर का कंपनियों और कई संस्थानों में विशेष कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है| 

माइक्रो कंप्यूटर – सबसे अधिक प्रयोग में आने वाले पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, डिजिटल सहायक उपकरण इत्यादि सभी इस श्रेणी में आते है| इनकी प्रोसेसिंग क्षमता और आकार अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटर से कम होती है|

सामान्य उद्देश्य और विशेष उद्देश्य सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है?

कंप्यूटर प्रयोगकर्ताओं द्वारा उपयोग किये जाने वाले एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते है

  1. सामान्य उद्देश्य (general purpose software)
  2. विशेष उद्देश्य (special purpose software)

उन सॉफ्टवेयर को “सामान्य उद्देश्य सॉफ्टवेयर” या बेसिक एप्लीकेशन कहा जाता है जिनका उपयोग कंप्यूटर प्रयोग करने वाले सभी प्रकार के लोगों द्वारा किया जाता है, जैसे नोटपैड, वर्ड डॉक्यूमेंट, मीडिया प्लेयर, इंटरनेट ब्राउज़र इत्यादि

विशेष उद्देश्य सॉफ्टवेयर” या एडवांस एप्लीकेशन उन सॉफ्टवेयर को कहा जाता है, जिनका उपयोग कुछ विशेष प्रकार के कार्यों को संपन्न करने के लिए विशिष्ट कौशल वाले लोगों द्वारा ही किया जाता है, जैसे वेब डेवलपमेंट सॉफ्टवेयर, ग्राफ़िक्स डिजाइन सॉफ्टवेयर इत्यादि