Skip to content

कंप्यूटर सिर्फ मशीन भाषा में दिए निर्देशों को समझता है ( 0 और 1 ), लेकिन इस प्रकार की भाषा में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करना व्यवहारिक नहीं होता है, इसलिए मानव द्वारा आसानी से समझे जाने वाले अक्षरों पर आधारित कंप्यूटर भाषा का ईजाद किया गया, जिसे असेम्बली भाषा कहते है।
- इसमें 0 और 1 के स्थान पर अन्य संकेतों का प्रयोग होता है, जैसे ADDITION के लिए ADD, SUBSCRIPTION के लिए SUB एवं JUMP के लिए JMP इत्याद|
- मशीन भाषा की बजाय इस प्रकार की भाषा को सीखना और याद रखना आसान होता है|
- अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें

- मदरबोर्ड कंप्यूटर के अन्य हिस्सों को जोड़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म का कार्य करता है|
- मदरबोर्ड के माध्यम से ही सीपीयू, मेमोरी, हार्ड डिस्क, ग्राफ़िक्स कार्ड, विडियो कार्ड, ऑडियो कार्ड, विस्तार कार्ड कंप्यूटर से जुड़ते है
- इसे एक कंप्यूटर की रीढ़ के रूप में माना जा सकता है|
- इस कंप्यूटर केस के डब्बे के अन्दर फिट किया जाता है और बाहरी हिस्से केबल तारों और दिए गए पोर्ट के माध्यम से इससे जुड़ते है|
- बाजार में मदरबोर्ड के लिए निम्न ब्रांड प्रचलित है:
- इंटेल
- असुस
- ऐओपन
- ऐबिट
- बायोस्टार
- गीगाबाइट
- MSI
- मदर बोर्ड में निम्न प्रकार के पोर्ट उपलब्ध होते है:
- मॉनिटर के लिए
- प्रिंटर के लिए
- माउस के लिए
- कीबोर्ड के लिए
- स्पीकर के लिए
- नेटवर्क केबल
- यु एस बी पोर्ट
- इत्यादि