कंप्यूटर में बूटस्ट्रैपिंग किसे कहते है?

booting

बूटस्ट्रैपिंग का सामान्य अर्थ ऐसे किसी भी कार्य से होता है, जो बिना किसी बाहरी इनपुट के प्रारंभ हो जाता है|

कंप्यूटर में बूटस्ट्रैपिंग:

  • कंप्यूटर के प्रारंभ होने पर बिना किसी कार्यवाही के बुनियादी सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर की मेमोरी में लोड करने की प्रक्रिया को बूटस्ट्रैपिंग कहते है|
  • इस आम तौर पर बूटिंग भी कहा जाता है|
  • कंप्यूटर के चालू होने के दौरान यह प्रक्रिया दोहराई जाती है|

GUI का पूरा नाम क्या है?

GUI – Graphical user interface (ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस)

GUI

  • कंप्यूटर पर किसी भी कार्य को करने के लिए उपलब्ध चित्रमय माध्यम को “ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस” कहते है|
  • इसमें प्रयोगकर्ता अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर उपलब्ध विभिन्न इनपुट यंत्र जैसे माउस, कीबोर्ड, टच स्क्रीन इत्यादि के माध्यम से कंप्यूटर पर उपलब्ध संकेतों पर कार्यवाही करता है|
  • इसे हिंदी में “चित्रितोप योजक सम्पर्क साधन” भी कहा जाता है|
  • कंप्यूटर के अलावा हम अन्य कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों को इसी प्रकार के GUI माध्यम से उपयोग करते है, जैसे MP3 प्लेयर, मोबाइल फ़ोन, माइक्रोवेव ओवन इत्यादि