फाइल के Save और Save As में क्या अंतर है?

विंडोज कंप्यूटर पर किसी भी फाइल को बनाने के बाद सहेजने के लिए निम्न विकल्प उपलब्ध होते है:

  1. Save
  2. Save As
  • Save
    1. किसी भी फाइल को पहली बार सहेजने के दौरान Save और Save As समान रूप से फाइल को सहेजते है|
    2. Save के दौरान आप फाइल नाम नाम, कंप्यूटर पर उसका स्थान, फाइल फॉर्मेट और एनकोडिंग  इत्यादि का चयन करते है|फाइल सेव विकल्प
    3. प्रथम बार फाइल को सेव करने के बाद हुए परिवर्तनों को सहेजने के लिए आपको हर बार Save के विकल्प पर जाकर फाइल को पुनः सेव करना होगा|
    4. फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S कुंजीपटल शॉर्टकट का प्रयोग आम है|
  • Save As
    1. किसी पूर्ववर्ती फाइल को पुनः किसी नए नाम, नई एनकोडिंग, नई फाइल फॉर्मेट इत्यादि में सहेजने के लिए Save As का प्रयोग किया जाता है|
    2. इस दौरान पहले वाली फाइल अपने मूल नाम में सुरक्षित रहती है|