कंप्यूटर में ‘पोर्ट’ क्या होता है?

कंप्यूटर पोर्ट

  • पोर्ट किसी कंप्यूटर और अन्य कंप्यूटर या परिधीय उपकरणों के बीच एक अंतरफलक के रूप में कार्य करता है|
  • कंप्यूटर के अन्य हिस्से जैसे मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड और अन्य उपकरण पोर्ट के माध्यम से मुख्य कंप्यूटर से जुड़ते है|
  • ये पोर्ट सामान्यतः मदरबोर्ड में उपलब्ध होते है|
  • कंप्यूटर में मुख्य रूप से निम्न पोर्ट उपलब्ध होते है:
    1. सीरियल पोर्ट (serial port) : बाहरी मोडेम और पुराने कंप्यूटर माउस के लिए प्रयुक्त
    2. पैरेलल पोर्ट (parallel port) : स्कैनर और प्रिंटर के लिए प्रयुक्त
    3. PS/2 Port : पुराने कंप्यूटर के कीबोर्ड और माउस के लिए प्रयुक्त
    4. यूनिवर्सल सीरियल बस (USB Port) : यह  कंप्यूटर को बाहरी उपकरण जैसे हार्ड डिस्क , प्रिंटर, स्कैनर , माउस, कीबोर्ड आदि सभी प्रकार के USB उपकरणों से कनेक्ट कर सकता है|
    5. VGA Port : यह किसी भी कंप्यूटर के मोनिटर को उसके विडियो कार्ड से जोड़ता है|
    6. पावर कनेक्टर (Power connector) पोर्ट : कंप्यूटर की पावर केबल को जोड़ने के लिए प्रयुक्त
    7. फायर वायर (Firewire) पोर्ट : कंप्यूटर को कैमकोर्डर और वीडियो उपकरणों से जोड़ता है, अधिक डाटा को तेज गति से ट्रान्सफर करता है|
    8. मॉडेम (modem) पोर्ट : कंप्यूटर के मॉडेम को टेलेफोन नेटवर्क से जोड़ता है|
    9. ईथरनेट पोर्ट (Ethernet Port) : कंप्यूटर को नेटवर्क केबल से जोड़ता है| यह कंप्यूटर को तेज गति के नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ने के लिए प्रयुक्त होता है|
    10. गेम पोर्ट (Game port) : यह जोयस्टिक को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है|
    11. DVI (डिजिटल विडियो इंटरफ़ेस) पोर्ट : कंप्यूटर के हाई एंड वीडियो ग्राफिक कार्ड को फ्लैट पैनल एलसीडी मॉनिटर से जोड़ता है। यह वीडियो कार्ड निर्माताओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।
    12. सोकेट (Sockets) : ये माइक्रोफोन, स्पीकर और ध्वनि कार्ड को कंप्यूटर से जोड़ने के काम आते है|