कंप्यूटर में ‘बस’ का क्या कार्य है?

हमारे शहर में लोगों को एक स्थान से दुसरे स्थान तक लेन-ले जाने का कार्य ‘बस’ करती है, लेकिन क्या आप जानते है की कंप्यूटर में भी ‘बस’ होती है|

कंप्यूटर में 'बस'

आइये, जानते है कि कंप्यूटर में ‘बस’ क्या कार्य करती है:

  • कंप्यूटर आर्किटेक्चर में, एक ‘बस’ एक ऐसी संचार प्रणाली है जो एक कंप्यूटर के अंदर घटकों के बीच या कई कंप्यूटर के बीच डाटा हस्तांतरण करती है|
  • जब हम कंप्यूटर में ‘बस‘ की बात करते है तो इसमें सभी संबंधित हार्डवेयर घटकों (तार , ऑप्टिकल फाइबर , आदि) और सॉफ्टवेयर, संचार प्रोटोकॉल सहित, शामिल होते है|
  • कंप्यूटर में ‘बस’ दो प्रकार की हो सकती है:
    1. Parallel Bus (पैरेलल बस) – जो कई तारों पर समानांतर में डेटा शब्दों को ले जाती है|
    2. Serial Bus (सीरियल बस) – जो डाटा को बिट-सीरियल रूप में ले जाती है|
  • ‘बस’ कंप्यूटर के अन्य सभी घटकों जैसे CPU, मेमोरी, इनपुट यंत्र, आउट यंत्र इत्यादि को जोड़ने का कार्य करती है:

कंप्यूटर में बस का कार्य