रेम मेमोरी कितने प्रकार की होती है?

Kinds-of-RAM

जब भी कोई कंप्यूटर, मोबाइल या अन्य यन्त्र कार्य करता है, तो उस दौरान चलने वाले सॉफ्टवेयर रेम मेमोरी का प्रयोग करते है|

रेम मेमोरी दो प्रकार की होती है:

  1. SRAM – स्टेटिक रेम
  2. DRAM – डायनामिक रेम

स्टेटिक रेम (SRAM)

  • इसमें रेम की स्मृति तभी तक रहती है, जब तक विद्युत् आपूर्ति चालू रहती है|
  • यह अस्थिर मेमोरी है, बिजली जाने पर इसका डाटा खो जाता है|
  • SRAM में 6-चिप्स-ट्रांजिस्टर के मैट्रिक्स का प्रयोग होता है
  • इसमें किसी केपेसिटर का प्रयोग नहीं होता है|
  • DRAM के मुकाबले इसमें ज्यादा चिप्स का उपयोग किया जाता है|
  • इसे बनाने में ज्यादा लागत आती है|
  • इसे कैश मेमोरी की तरह उपयोग किया जाता है|
  • यह DRAM के मुकाबले तेज गति से कार्य करती है|
  • इसमें विद्युत् की खपत ज्यादा होती है|

डायनामिक रेम (DRAM)

  • डाटा को बनाये रखने के लिए इसे बार बार रिफ्रेश किया जाता है|
  • यह SRAM के मुकाबले सस्ती होती है|
  • इसे आम तौर पर सिस्टम मेमोरी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है|
  • इसे उन मेमोरी सेल से बनाया जाता है जिसमें एक ट्रांजिस्टर और एक केपेसिटर होता है|
  • इसका जीवन काल SRAM से कम होता है|
  • यह SRAMके मुकाबले कम गति से कार्य करती है|
  • इसे रेम के रूप में प्रयोग किया जाता है|
  • इसमें बिजली की खपत भी कम होती है|

माउस कर्सर के प्रकार और उसका मतलब क्या है?

Screen shot of five typical mouse pointers

कंप्यूटर प्रयोग के दौरान हम अपने माउस पॉइंटर को भिन्न भिन्न शैली में देखते है, आइये जानते है इनका क्या तात्पर्य है:

आकृति नाम  कब होता है?
Screen shot of pointer with arrow shape सामान्य चयन सामान्य तौर पर यदि शैली रहती है
Screen shot of hand with index finger pointing लिंक चयन किसी भी वेबसाइट पर टेक्स्ट या चित्र से बड़े हाइपर लिंक के लिए| क्लिक करने पर यूजर उस पते पर चला जायेगा
Screen shot of pointer with I-beam shape पाठ का चयन पाठ के लिए प्रयुक्त अक्षरों के बीच एक स्थान से संकेत मिलता है ।
Screen shot of pointer with large plus-sign shape सूक्ष्मता से चयन ग्राफिक और अन्य दो आयामी बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
Screen shot of doughnut-shaped pointer व्यस्त सूचक उत्तरदायी बनने के लिए एक खिड़की के लिए प्रतीक्षा करने के लिए इस्तेमाल किया।
Screen shot of doughnut-shaped pointer and arrow पृष्ठभूमि में कार्य सूचक जब पृष्ठभूमि में कोई कार्य चल रहा हो, उस दौरान क्लिक, पॉइंट करने इत्यादि के लिए