GUI का पूरा नाम क्या है?

GUI – Graphical user interface (ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस)

GUI

  • कंप्यूटर पर किसी भी कार्य को करने के लिए उपलब्ध चित्रमय माध्यम को “ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस” कहते है|
  • इसमें प्रयोगकर्ता अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर उपलब्ध विभिन्न इनपुट यंत्र जैसे माउस, कीबोर्ड, टच स्क्रीन इत्यादि के माध्यम से कंप्यूटर पर उपलब्ध संकेतों पर कार्यवाही करता है|
  • इसे हिंदी में “चित्रितोप योजक सम्पर्क साधन” भी कहा जाता है|
  • कंप्यूटर के अलावा हम अन्य कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों को इसी प्रकार के GUI माध्यम से उपयोग करते है, जैसे MP3 प्लेयर, मोबाइल फ़ोन, माइक्रोवेव ओवन इत्यादि

रोम मेमोरी के प्रकार

Amiga_1200_Kickstart_3.0_ROMs

रोम (ROM) मेमोरी के कुछ प्रकार निम्न है:

  1. MROM : Masked ROM ( मास्क्ड रोम )
    • डाटा पहले से प्रोग्राम किया रहता है|
    • इनकी कीमत बहुत कम होती है|
  2. PROM : ProgrammableROM (प्रोग्रामेबल रोम)
    • इसे एक उपयोगकर्ता द्वारा केवल एक बार संशोधित किया जा सकता|
    • उपयोगकर्ता एक खाली PROM खरीदता है और एक PROM प्रोग्राम का उपयोग कर वांछित सामग्री इस पर लिख सकता है |
    • PROM के अंतर छोटे फ्यूज होते है, जिन्हें प्रोग्रामिंग के दौरान जला कर खोल दिया जाता है|
    • इस पर केवल एक बार ही लिखा जाता है और उसे फिर मिटाया नहीं जा सकता|
  3. EPROM(Erasable and Programmable ROM)
    • इसे यदि 40 मिनट तक पराबैंगनी प्रकाश के अन्दर रखा जाए, तो इस पर लिखे हुए डाटा को मिटाया जा सकता है|
    • इस पर नया डाटा फिर से लिखा या प्रोग्राम किया जा सकता है|
  4. EEPROM(Electrically Erasable and Programmable Read Only Memory)
    • इस मेमोरी को लगभग 10,000 तक बार बार नया डाटा लिखने के लिए प्रयोग किया जा सकता है|
    • इसमें नया डाटा प्रोग्राम करने या मिटने में बहुत की कम समय लगता है (4  से 10 मिलिसेकंड)