नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है, कौनसा है ?

वह प्रिंटर जिसमें छपाई के लिए स्याही वाला रिबन पन्नों के ऊपर चोट नहीं करता, नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है| इन प्रिंटर में छपाई के लिए स्प्रे व अन्य इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है|

नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर के उदाहरण:

  1. इंक-जेट प्रिंटर
  2. लेज़र प्रिंटर

इम्पैक्ट-प्रिंटर के उदाहरण:

  1. डॉट-मैट्रिक्स
  2. डेज़ी-व्हील
  3. ड्रम

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के उदाहरण

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है?

वह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जिसके प्रयोग से डेटा को सहेजने और विश्लेषण का कार्य किया जाता है, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) कहलाता है|

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) के मुख्य कार्य:

  • डाटा परिभाषित करना
  • डाटा सृजन
  • डाटा क्वेरी करना
  • डाटा अद्यतन करना
  • डेटाबेस का प्रबंधन करना

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के उदाहरण

  1. ओरेकल (Oracle)
  2. माइक्रोसॉफ्ट एस. क्यू. एल. सर्वर (Microsoft SQL Server)
  3. डी.बी 2 ( IBM DB2)
  4. साईंबेस (SAP Sybase ASE)
  5. पोस्टग्रे एस. क्यू. एल. (PostgreSQL)
  6. माय एस. क्यू. एल. (MySql)
  7. टेराडाटा (TeraData)
  8. फाइल मेकर ( Filemaker)
  9. इत्यादि

ध्यान रखें, एम् एस पॉवरपॉइंट (MS-Power Point), एम् एस एक्सेल (MS-Excel), एम् एस वर्ड (MS-Word) “डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम नहीं हैं|